नगर पालिका चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग 11 सितंबर (शुक्रवार) को होगी। इस फेज में भीलवाड़ा जिले की आसींद, बनेडा, बिजौलिया, गंगापुर, गुलाबपुरा, हमीरगढ, जहाजपुर, मांडलगढ़ और शाहपुरा के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 9 नगर निकायों के 230 वार्ड में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। गुरूवार को संबंधित नगर निकायों के प्रशिक्षण स्थल पर मतदान दलों, आरक्षित मतदान दलों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को अंतिम चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। 9 नगरपालिकाओं में होगा मतदान शुक्रवार को आसींद नगर पालिका के 25, बनेड़ा नगर पालिका के 20, बिजोलिया नगर पालिका के 25, गंगापुर नगर पालिका के 25, गुलाबपुरा नगर पालिका के 35, हमीरगढ़ नगर पालिका के 20, जहाजपुर नगर पालिका के 25, मांडलगढ़ नगर पालिका के 20 और शाहपुरा नगर पालिका के 35 वार्डों में मतदान होगा।