भीलवाड़ा के रायला-लांबिया रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। रेलवे ट्रैक पर मिला शव जानकारी के अनुसार, जिले के रायला थाना क्षेत्र के लांबिया-रायला रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह 11.30 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा किया। मृतक की पहचान गांगलास में रहने वाले 34 साल के सांवर बलाई के रूप में हुई है। बॉडी के पास पुलिस को एक बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस घटना का पता लगा रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।