भीलवाड़ा में मानसून की विदाई के साथ गर्मी एक बार फिर से तेज हो चुकी है, भीलवाड़ा शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है जो सितंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। 4 दिन में पांच डिग्री तक पारा चढ़ा इससे पहले गुरुवार को 35.5डिग्री, बुधवार को 34 डिग्री और उससे पहले मंगलवार 33 डिग्री था। पिछले सप्ताह की शुरुआत से अब तक पारे में 4 से 5 डिग्री तक का उछाल है। तेज धूप के चलते दिन का तापमान सितंबर की जगह मई-जून की तपन का एहसास कर रहा है। पहली बार सितंबर में तीखी धूप शहरवासी दिनभर तीखी धूप और उमस से परेशान हैं। 20 सितंबर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ने से भी लोगों को परेशानी होने लगी है। पहली बार ऐसा हुआ है जब मानसून की विदाई के साथ सितंबर महीने में हल्की ठंड की जगह तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले सप्ताह में भी राहत नहीं गर्मी और उमस के चलते जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री और रात का तापमान भी 23 से 24 डिग्री बने रहने का अनुमान है।