राज्य निर्वाचन आयोग ने बीकानेर सहित प्रदेशभर की पंचायत समितियों के चुनाव शेड्यूल में बदलाव किया गया है। बीकानेर में पहले तीन चरण में होने वाले चुनाव अब चार चरण में होंगे। पहले घोषित चुनावों में नोखा, पांचू और जसरासर में पहले चरण में चुनाव होने थे, लेकिन अब इन तीनों पंचायतों में अब चौथे व अंतिम चरण में चुनाव होंगे। पहले दिए गए चुनाव कार्यक्रम में धनतेरस के दिन मतदान की तारीख होने के कारण अब पूरा कार्यक्रम ही बदल दिया गया है। बीकानेर में 4 में से पहले तीन चरणों में मतदान होना है, ऐसे में अब 22 अक्टूबर से 3 नवम्बर के बीच मतदान होगा। पहले ये था चुनाव कार्यक्रम जिला परिषद चुनाव पंच-सरपंच के चुनाव 24 अक्टूबर से बीकानेर में पंच और सरपंच के लिए पहले चरण में 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होगा। इसी दिन नाम वापसी होगी। 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन होगा। इसी दिन नाम वापसी होगी और 30 अक्टूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए 19 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 4 नवम्बर को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। इसी दिन नाम वापस ले सकेंगे। वहीं पांच नवम्बर को मतदान होगा। सभी ग्राम पंचायतों में मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।