बीजेपी ने जयपुर जिला परिषद के सदस्यों की सोमवार रात को अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण में 22 वार्डों में चुनाव होंगे, लेकिन बीजेपी ने दो वार्डों को छोड़कर सभी जगह प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसमें बीजेपी ने जयपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर को भी टिकट दिया है। राजेश गुर्जर सीएम के करीबी माने जाते हैं। उनके टिकट की घोषणा होने के बाद सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है कि अगर जयपुर जिला परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनता है तो राजेश गुर्जर जिला प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे होंगे। साथ ही वार्ड 18 से बीजेपी ने निवर्तमान जिला प्रमुख राम चौपड़ा को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। जयपुर में पहले चरण में इन वार्डों में होगा चुनाव 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 को पहले चरण के चुनाव होंगे। बता दें कि पहले चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर को होगी। पूर्व प्रधान को भी दिया टिकट भाजपा ने वार्ड 13 से पूर्व प्रधान बादामी देवी को भी प्रत्याशी बनाया है। साथ ही वार्ड 28 से रामसिंह चांदावास को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। चांदावास साल 2013-18 के बीच रेनवाल मांझी से पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वे डीडी कुमावत की टीम में जिला मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा संघ के स्वयंसेवक प्रथम वर्ग प्रशिक्षित हैं। एक बार होल्ड हो गया था रमा चौपड़ा का टिकट निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा का टिकट एक बार के लिए रोक दिया गया था। रमा चौपड़ा जिस वार्ड 18 से टिकट मांग रही थी। वह वार्ड जनरल कैटेगिरी का था और रमा चौपड़ा ओबीसी से आती हैं। ऐसे में पार्टी सामान्य वार्ड में ओबीसी को टिकट नहीं देना चाहती थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ उनके पक्ष में थे। उन्होंने बैठक में भी रमा चौपड़ा को टिकट की सिफारिश की। इसके बाद पार्टी ने रमा चौपड़ा को वार्ड 18 से अधिकृत प्रत्याशी बनाया। सीएम के करीबी राजेश गुर्जर को टिकट राजेश गुर्जर को सीएम का करीबी माना जाता है। सीएम भजनलाल शर्मा जब प्रदेश महामंत्री थे। उस समय से राजेश गुर्जर उनके करीबी माने जाते हैं। राजेश गुर्जर को जब जयपुर दक्षिण जिला अध्य्क्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय इनके पदभार ग्रहण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे थे और इन्हें पदभार ग्रहण करवाया था। राजेश गुर्जर को वार्ड 22 से भाजपा ने टिकट दिया है। जयपुर जिला परिषद सदस्य भाजपा की लिस्ट