पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने अलवर में जिला परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अलवर जिला परिषद के 39 में से 34 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं 5 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। बीजेपी ने 17 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारी हैं। अलवर के पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह को वार्ड-35 और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद डीगवाल को वार्ड-9 से टिकट दिया है। अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्ना राम मीणा की पत्नी संतोष मीना को वार्ड-21 से टिकट दिया। ग्राम पंचायत भजेड़ा की सरपंच सीमा मीना को वार्ड 16 से टिकट दिया है। पहले देखें पूरी लिस्ट… … ये खबर भी पढ़ें… भाजपा ने जयपुर की पूर्व जिला-प्रमुख को फिर दिया टिकट:सीएम के करीबी को भी मैदान में उतारा, 31 महिला उम्मीदवार; देखें- जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट कांग्रेस की उदयपुर जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:पूर्व विधायक के भांजे, देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को मैदान में उतारा; देखें- किसे मिला टिकट