पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार रथों को रविवार को रवाना किया गया। भाजपा जिला कार्यालय से जिले की सातों विधानसभाओं के लिए रथों को रवाना किया गया। जिला परिषद व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी ने विशेष वीडियो वैन भेजी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरि के मार्गदर्शन में अभियान संयोजक संजय मोरवाल, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा व प्रकोष्ठ संयोजक जेपी चौधरी ने संयुक्त रूप से रथों को रवाना किया। ये रथ ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों व विकास कार्यों का प्रचार करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, प्रदीप चाहर, दिनेश जांगिड़, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।