कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सालय के कार्मिकों सहित क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में जिला चिकित्सा कार्यालय से आई चिकित्सकों की टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों की आवश्यक जांच की। चिकित्सकों ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा अधिकारी गणपत मीणा ने बताया कि शिविर में चिकित्सालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरसी मीणा, सुनील कुमार शर्मा, मुरारी लाल मीणा, दिलीप गौतम, महबूब अहमद सहित चिकित्सालय के कार्मिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।