बूंदी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन कार्यक्रम' आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र रामगंज बालाजी में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव, पार्षद सुनीता गुर्जर, नुपूर मालव, आरसीएचओ कमलेश शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही तुलसी का पौधा, गमला और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। नैनवां के राजलवाता आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। बूंदी शहर के वार्ड नंबर 36 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभापति भरत शर्मा शामिल हुए।