बूंदी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर हमले के मुख्य आरोपी महेश मरोठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक साल से फरार चल रहा था। बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत और वृत्ताधिकारी अनिल जोशी के निर्देश पर थानाधिकारी रमेशचंद आर्य की टीम ने महेश मरोठा को पकड़ा। इस मामले में पहले 3 हमलावरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया जा चुका था। यह घटना 20 सितंबर 2025 को बूंदी शहर के गणगौर होटल के सामने चित्तौड़ रोड पर हुई थी। कार में आए अज्ञात हमलावरों ने सुरेश अग्रवाल को घायल कर दिया था और फिर फरार हो गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार मरोठा (31) कोटा ग्रामीण के कोचरिया खोड़ी बस्ती निमोदा का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।