बूंदी की दबलाना थाना पुलिस ने बाबा रामदेव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुए चार छत्र और दो मुकुट भी बरामद किए गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी प्रिया व्यास ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को मंदिर के पुजारी धाबाईयों का नयागांव निवासी भंवरलाल बैरवा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात में अज्ञात चोर मंदिर से छत्र और मुकुट चुरा ले गए थे। इसके बाद दबलाना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी बूंदी के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत और वृताधिकारी हिंडोली लोकेन्द्र पालीवाल ने मार्गदर्शन दिया। थानाधिकारी प्रिया व्यास ने टीम का नेतृत्व किया। टीम ने तकनीकी सबूत, मुखबिर की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी हुए चार छत्र और दो मुकुट बरामद किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजीत कुमार बैरवा उर्फ गुड्डू (19) पुत्र सीताराम बैराव और गिरिराज बैरवा (35) पुत्र गिरिराज बैरवा है। पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रिया व्यास, सहायक उप निरीक्षक रामचरण, हेड कॉन्स्टेबल भोजराज सिंह और कॉन्स्टेबल हरेन्द्र सिंह शामिल थे।