डाक विभाग सवाईमाधोपुर मण्डल में चल रहे शाखा डाकघरों में साप्ताहिक शिविर के दौरान गंगापुर दक्षिण उपमंडल में हिन्दूपुरा शाखा डाकघर में शिविर का आयोजन किया गया। मेल ओवरसीयर पंखी लाल माली ने बताया कि मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजावत की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में इंडिया पोस्ट बैंक के प्रबंधक मोहित गुप्ता भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 0 से 5 वर्ष के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए, साथ ही डाकघर बचत खाते, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, पीपीएफ, आरडी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाकघर में चल रही सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान मनोज कुमार गुप्ता, तेजमल जांगिड़, कुमारी चंचल गोयल, पप्पू लाल साहू, नीरज, दीक्षा, किरण , महेश सहित सभी शाखा डाकपाल उपस्थित रहे ।