मंडावर नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन अनीता देवी मीना ने शनिवार को पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला और पार्षदों के साथ दौसा पहुंचकर सांसद मुरारी लाल मीना से मुलाकात की। इस दौरान दौसा विधायक डीसी बैरवा भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक हुड़ला ने सांसद मीना का अभिनंदन किया। चेयरमैन मीना ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर वाइस चेयरमैन भूपेश गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष रामहरी मीना, समाजसेवी ओमप्रकाश मीना, खेमराज मीना मास्टर, राजकुमार सैनी, काडूसिंह राजपूत, तोताराम मीना, होतीराम सैनी, पार्षद सरिता, हरिओम सैनी, तेजसिंह बागड़ी, आकाश बागड़ी, जीतू गुर्जर, आलोक गोयल, ईलू, देशू मीना सहित कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।