प्रतापगढ़ की छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला और मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी अशोक गुर्जर (31) पुत्र राजमल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुबी, छोटीसादड़ी का रहने वाला है। उसे 25 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। केसुंदा में नाकाबंदी के दौरान की थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को तत्कालीन थाना प्रभारी नारायणलाल टीम के साथ केसुंदा में नाकाबंदी कर रहे थे। उन्होंने एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक और अशोक गुर्जर ने पुलिस पर फायरिंग कर हमला किया और फरार हो गए। तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद छोटीसादड़ी थाने में मामला हुआ। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने अशोक गुर्जर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। इन्हें किया गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल और थानाधिकारी कैलाशचंद्र की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद वह पुलिस हिरासत में है। मामले में पूछताछ जारी है।