चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में उपसभापति के पद पर भाजपा के कैंडिडेट सुदर्शन रामपुरिया जीत गए हैं। उन्हें 36 वोट मिले। रिटर्निंग ऑफिसर राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया- आज उपसभापति का चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के कैंडिडेट सुदर्शन रामपुरिया को 36 मत मिले। जबकि कांग्रेस के कैंडिडेट को 23 वोट मिले। वहीं वोटिंग के दौरान एक वोटर ने अपनी सील किसी भी कैंडिडेट पर नहीं लगाकर प्रारूप पर लगा दी। इसी कारण उसका वोट कैंसिल कर दिया गया। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में उपसभापति पद के लिए सबसे पहले भाजपा के वार्ड संख्या 31 से जीते पार्षद सुदर्शन रामपुरिया अपने प्रस्तावक के साथ पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस के वार्ड संख्या 52 से जीते पार्षद मोहम्मद इब्राहिम छिपा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। यहां भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद लग्जरी बस में वोटिंग करने पहुंचे। काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद सुदर्शन रामपुरिया के समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और जश्न मनाया।