चूरू के बीदासर और राजगढ़ में अस्पतालों के पास दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मसाले और अमानक सामग्री जब्त कर नष्ट की। राजगढ़ से 5 किलो, बीदासर से 2 किलो अचार मसाला, 200 ग्राम अमचूर पाउडर, 200 ग्राम अनारदाना, 100 ग्राम सेंधा नमक, कुल 7.5 किलो एक्सपायर्ड मसाले पकड़े गए। 400 ग्राम मिलावटी मिक्स अचार और 1.2 किलो अमानक दलिया भी नष्ट किया गया। जांच के लिए राजगढ़ में बालाजी मसाला उद्योग से एक नमूना, श्याम स्टोर समेत अन्य दुकानों से पांच नमूने और बीदासर से तीन नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा और उनकी टीम ने गोवर्धन प्रसाद टाटिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने समेत कई दुकानों का निरीक्षण किया।