चूरू की कृषि उपज मंडी में बुधवार को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 'विकसित भारत संकल्प सभा' हुई। यह पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर था। वक्ताओं ने पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा और देश के विकास में योगदान की सराहना की। मंत्री अविनाश गहलोत ने इसे यादगार दिन बताया और पीएम की गरीब, किसान, युवा व महिला केंद्रित योजनाओं का जिक्र किया। राजेंद्र राठौड़ ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च बताया। विधायक हरलाल सहारण ने भारत के बढ़ते मान-सम्मान और तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने का जिक्र किया। बसंत शर्मा ने पीएम के नेतृत्व की तारीफ की। यहां पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, राजकुमार रिणवा, एससी आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक, सभापति विनय गोयनका, युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, सीकर जिला संगठन प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला, देवेंद्र झाझड़ीया, संतोष मेघवाल, महावीर रंका, मधुसूदन राजपुरोहित, ओम सरस्वत, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, विक्रम कोटवाद, चंद्रराम गुरी मौजूद थे। संचालन अभिषेक चोटिया ने किया।