चूरू में टैलेंट्स विला ने नेचर पार्क के पास एक ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मकसद नए कलाकारों को मंच देना था। इस कार्यक्रम में चूरू के साथ-साथ सरदारशहर, फतेहपुर, रतनगढ़ और जयपुर जैसे शहरों से 50 से ज्यादा नए कलाकार पहुंचे। उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती पारीक मनु ने सरस्वती वंदना से की। गायन में लखन शर्मा, जयकिशन जांगिड़, हिमांशु, जतिन, करिश्मा, प्रिया स्वामी, सनी और इरफान कुरैशी सहित कई कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कविता और शायरी में अंकित, सुनील, दिनेश, वर्षा, सार्थक और पीयूष ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कॉमेडी में अनिश खान, शक्ति और अक्षय ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मिमिक्री में शंकर जांगिड़ और मेघना ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मेघना ने डोरेमॉन की मिमिक्री भी की। हिप-हॉप और रैप में नफीस, अजय, निमेल, आदित्य, अंशु सैनी और विक्की ने अपनी प्रस्तुतियों से मंच पर जोश भर दिया। गणपत ने बांसुरी बजाई, वहीं छोटे कलाकार हर्षित ने अपनी पेंटिंग दिखाईं। इनके अलावा ओम भगतानी, भावना प्रजापत, रोहिताश स्वामी, मनीष शर्मा, राहुल, जय, संदीप जांगिड़, नूर, शीतल सोनी, विनीता स्वामी और सुशीला प्रजापत सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर्षिता और सोयल खान को संयुक्त रूप से 'परफॉर्मर ऑफ द डे' चुना गया। बजरंग कथक, आशीष गौतम 'आशु' और आदित्य सिंह चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अंकुशा बुंदेला और पूनम शर्मा ने किया। टैलेंट्स विला के संस्थापक प्रदीप कथक ने बताया कि उनकी संस्था पिछले करीब 18 महीनों से नए कलाकारों को मंच देने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के आखिर में आदित्य सिंह चौहान ने सभी कलाकारों, मेहमानों और सहयोगियों का आभार जताया।