नगर परिषद सभापति योगेश गेहलोत ने अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय के बाद शहर की सफाई व्यवस्था, सीवरेज तथा निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। सभापति ने अधिकारियों से उनके विभागीय दायित्वों, क्षेत्र में चल रहे कार्यों व उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने, सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में समयबद्धता जरूरी है। जिन कार्यों में देरी हो रही है, उनके कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने व प्रगति के अनुसार फॉलोअप करने पर भी जोर दिया। सभापति ने सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीवरेज से संबंधित समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा।