शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाईमाधोपुर के अन्तर्गत प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में कॉलेज परिसर सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई की तथा कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं को कहा कि कॉलेज कैम्पस में स्वच्छता कार्य होता रहना चाहिए। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उर्मिला मीणा, डॉ. अनीता मीणा, डॉ. प्रियंका सैनी, डॉ. अंजू शर्मा डॉ. मनीषा शर्मा, मोनिषा मीणा व सुमन रानी मीणा ने सहयोग किया।