प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एक दिवसीय सीकर दौरे पर हैं। सीएम खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। फतेहपुर के चमड़िया कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जयपुर से हेलिकॉप्टर से आए खाटूश्यामजी मुख्यमंत्री आज हेलिकॉप्टर के जरिए जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए। जो सबसे पहले खाटूश्यामजी के जालूंड में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आए। मंदिर में दर्शनों का उनका करीब 20 से 25 मिनट तक टाइम रहेगा, इसके बाद हेलिकॉप्टर में रवाना होकर फतेहपुर के निमावत स्कूल में जाएंगे। यहां से वह चमड़िया कॉलेज में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। निमावत स्कूल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वहीं शेखावाटी के तीन जिले में 1269 करोड़ के 83 कामों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वापस करवाना होंगे।