सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- विपक्ष हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की बात कर रहा है। पिछले 4-5 दिनों से विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी गलत तथ्यों के आधार पर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है। 27 मई को सुप्रीम कोर्ट ने SIR को सही ठहराया, लेकिन उसके बाद भी जनता की ओर से नकारी गई कांग्रेस SIR पर सवाल खड़े कर रही है। इस पूरे मामले में एक खबर को आधार बनाया गया, जबकि उस खबर को चुनाव आयोग ने तथ्यहीन ठहराया दिया। राहुल गांधी ने फाइटर जेट राफेल पर भी झूठ बोला। बाद में उनको सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कही। सीएम बोले- राहुल गांधी ने राफेल पर झूठ बोला भजनलाल शर्मा ने कहा- राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। राफेल पर भी झूठ बोला। बाद में उनको सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। निर्णय पक्ष में नहीं आने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठाते हैं। यहां तक की भारत की सेना के शौर्य पर भी सवाल उठाते हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस से पूछे सवाल सीएम बोले- जनता के बीच काम करोगे तो कुछ मिल जाएगा सीएम ने कहा- मेरी कांग्रेस को सलाह है कि वह जनता के बीच जाकर जनता के लिए काम करने की आदत डालें। जनता उनको पूरी तरह से नकार चुकी है, जनता के बीच जाएंगे तो उनके लिए ठीक रहेगा। जनता के बीच काम करोगे तो कुछ मिल जाएगा। संस्थाओं को बदनाम करने का काम मत कीजिए। भजनलाल शर्मा ने कहा- अगर कांग्रेस इसी तरह से काम करती रही तो रसातल में चली जाएगी। कांग्रेस के लोग जब भी चुनाव हारते हैं तो अपने कर्मों को नहीं, दूसरों पर ठीकरा फोड़ने का काम करते हैं। ये अपनी हार तो पचाते है, लेकिन दूसरे की जीत नहीं पचा पाते हैं। कोई भी चुनाव देख लीजिए, कांग्रेस जब-जब चुनाव हारी है उसने कहीं न कहीं, किसी पर आरोप लगाए हैं। ये खबर भी पढ़ें सीएम बोले-कांग्रेसियों को हमेशा कुर्सी का डर रहता था:तीन-तीन महीने में चुनाव कराते थे, निकाय चुनाव में जीत के लिए जनता का धन्यवाद सीएम ने कहा- कांग्रेसियों को हमेशा अपनी कुर्सी का डर रहता था, इसलिए हर तीन-तीन महीने में चुनाव कराते थे। जब निकाय चुनाव शुरू नहीं हुए थे, तभी से इन्होंने सत्ता के दुरुपयोग का राग अलापना शुरू कर दिया था। जब चुनाव ही शुरू नहीं हुए तो कैसे दुरुपयोग कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)