पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में बुधवार को ब्लॉक निष्पादन बैठक हुई। अध्यक्षता सीबीईओ नाथूलाल वर्मा ने की। बैठक में ब्लॉक रैंकिंग सुधार, नकारा सामान निस्तारण, स्वच्छ हरित अभियान पर चर्चा हुई। विकसित भारत अभियान के इवेंट की फीडिंग पर बात हुई। शाला दर्पण पर विद्यार्थियों व स्टाफ की उपस्थिति ऑनलाइन करने पर बात हुई। हरित पाठशाला अभियान में लगाए गए पौधों की फीडिंग समय पर करने के निर्देश दिए गए। पौधों की जियो टैगिंग की फीडिंग भी समय पर करने को कहा गया। सभी पीईईओ को अधीनस्थ विद्यालयों का शाला संबलन कार्य 100 प्रतिशत समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए गए। सीबीईओ वर्मा ने कहा कि ब्लॉक की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी शिक्षाधिकारी सामूहिक प्रयास करें। संस्था प्रधान भी मिलकर काम करें। बैठक में एसीबीईओ प्रथम सियाराम नागर, एसीबीईओ द्वितीय प्रमोद मीणा, आरपी नीरज शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य भी बैठक में शामिल हुए। ब्लॉक में नवपदस्थापित प्रधानाचार्य रेखा सिंह और शैलेन्द्र का भी स्वागत हुआ। अंत में प्रधानाचार्य बालचंद ने आभार जताया।