खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी नगर परिषद की कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर दी। झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुल 45 वार्डों में से 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इन प्रत्याशियों की सूची नवलगढ़ के कांग्रेस प्रभारी किशनसिंह चौहान ने जारी की। उधर, झुंझुनूं की डूंडलोद नगरपालिका के लिए भी कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। डूंडलोद नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। वार्ड 12 के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पहले देखिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट भिवाड़ी नगर परिषद… नवलगढ़ नगरपालिका की लिस्ट… डूंडलोद नगरपालिका की लिस्ट… नवलगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष और पत्नी को मिला टिकट नवलगढ़ में जारी की गई कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी को वार्ड 32 और उनकी पत्नी पुष्पा देवी को वार्ड 38 से टिकट मिला है। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी की पत्नी माया देवी को वार्ड 5 उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह पूर्व पार्षद धर्मेंद्र पारीक को वार्ड 7, अदनान खत्री को वार्ड 9, महेंद्र कुमार सैनी को वार्ड 21, मोहम्मद जाबिद को वार्ड 40, वार्ड 45 से रामावतार ढंढ, और मंजू देवी को वार्ड 24 से फिर चुनाव मैदान में उतारा गया है। वार्ड 35 में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 12 में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया के भतीजे विक्रम चोटिया की पत्नी दीक्षा को टिकट मिला है। नवलगढ़ में वार्ड 1 का उम्मीदवार बदला नवलगढ़ पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर शाम दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी लिस्ट में एक बदलाव के अलावा तीन वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वार्ड 1 में टिकट बदलकर अब आरती कुमारी की जगह पूर्व पार्षद रहे छितरमल सैनी के बेटे कैलाश सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व पार्षद अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।