राजस्थान के कई निकायों के कांग्रेस पार्षद बाड़ेबंदी में रखे गए हैं। इनमें से 13 से अधिक जगह बाड़ेबंदी में अचानक सीआईडी सीबी और पुलिस के पहुंचने और पार्षदों से पूछताछ करने, कुछ जगह धमकाने, उठा ले जाने के आरोप पार्टी नेताओं ने लगाए हैं। बीकानेर के पार्षदों को जैसलमेर के रुद्राक्ष होटल में चाक चौबंद बाड़ेबंदी में रखा गया था। लेकिन अचानक शुक्रवार सुबह पुलिस और सीआईडी सीबी के लोग पहुंचे और गिनती के साथ सघन पूछताछ शुरू कर दी। कांग्रेस ने कई निकायों के पार्षद गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने कई जिलों में हंगामा भी किया। कांग्रेस पार्षदों के पीछे पुलिस जाप्ता लगाने को लेकर 30 जिलों में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे गए। पार्षदों को धमकाने का आरोप प्रदेश के जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, झालावाड़ और पाली सहित 17 जिलों में कांग्रेस ने उनके पार्षदों को धमकाने, डराने, बेचने का आरोप लगाया। जयपुर में शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक रफीक खान की अगुवाई में कमिश्नर सचिन मित्तल को मामले में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कांग्रेस पार्षदों को जबरन उठाने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि पार्षदों को डराया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को अलग-अलग जगह से उठा लिया गया। पार्षदों के आईडी कार्ड क्यों लिए: कल्ला पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने सीआईडी के अफसरों को भेजकर जैसलमेर में उनके प्रशिक्षण शिविर में पड़ताल की। सभी पार्षदों से आईडी कार्ड लिया गया। उन्हें धमकाने का काम किया गया। खैरथल में पार्षद लापता: सभापति प्रत्याशी समेत 4 पर केस खैरथल नगर परिषद के वार्ड-3 से कांग्रेस पार्षद 14 सितंबर के बाद से लापता हैं। उनके परिजन ने हाइब्रिड सिस्टम से कांग्रेस के सभापति प्रत्याशी बने ओमप्रकाश रोघा समेत 4 लोगों पर किडनैप और मारपीट की एफआईआर करवाई है। उदयपुर की दो नगर पालिकाओं के कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी सिरोही के रिसोर्ट में चल रही है। यहां शुक्रवार को पुलिस पहुंची और तलाशी ली। कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी सिरोही के रिसोर्ट में चल रही है। यहां पुलिस पहुंची और तलाशी ली। सीकर की लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका से कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय पार्षदों की रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी में पार्षद क्रिकेट खेलते, डांस करते और गाने गाते दिखाई दिए। उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में भाजपा बागी पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत की ओर से की जा रही बाड़ेबंदी में पुलिस पहुंची। सिरोही जिले के इस रिसोर्ट में मावली और फतहनगर के कांग्रेसी पार्षद थे। बाड़ेबंदी में मौजूद एक कांग्रेसी नेता ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में उदयपुर के खेमली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा- सिरोही क्षेत्र में एक रिसोर्ट पर पुलिस आई है। रिसोर्ट में पिंडवाडा, उदयपुर के फतहनगर और डबोक पुलिस यहां पहुंची है। इस रिसोर्ट में कांग्रेस की महिला पार्षद रुकी हुई हैं। पुलिस हर कमरे की तलाश ले रही है। अजमेर में मेयर की कुर्सी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस अपने करीब 37 और कुछ निर्दलीय पार्षदों को लेकर बेंगलुरु के एक रिसोर्ट में है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके 37 पार्षदों के साथ 5 निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन है। ऐसे में कांग्रेस के पास करीब 42 पार्षद होने का दावा किया जा रहा है। पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद से विधायक गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।