छीपाबड़ौद| क्षेत्र के धार्मिक स्थल त्रिवेणी धाम समेल में नवरात्र पर धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। विधि-विधान से घट स्थापना कर अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। माता रानी, भगवान राम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना की। अखंड रामायण पाठ से धाम में भक्तिमय माहौल बना।