नागौर| शहर में महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र और शेल्बी अस्पताल, जयपुर के संयुक्त सहयोग से घुटने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए परामर्श व जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. मनीष वैष्णव ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के आधार पर घुटना बदलने के बजाय रिपेयर के विकल्प पर मरीजों को जानकारी दी और आवश्यक जांच की। संस्था अध्यक्ष विमल चन्द नाहटा और सचिव प्रीतम ललवानी ने बताया कि डॉ. वैष्णव ने 27 मरीजों को परामर्श दिया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विमलचंद नाहटा, प्रीतम ललवानी मौजूद रहे।