क्षेत्र की किशनपुरा ग्राम पंचायत के राजपुरा गांव में स्कूल के पास स्थित एनीकट में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ सुबह के समय अक्सर एनीकट के आसपास नजर आता है। इसी रास्ते से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। इससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के वीडियो भी बनाए हैं। जानकारी मिलने पर बकानी तहसीलदार अनिल कुमार सामरिया ने वन विभाग को सूचना दी। मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित स्थान पर छोड़ने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।