छीपाबड़ौद| नवरात्र के मौके पर नवयुवक मंडल चौरसिया समाज की ओर से सोमवार को सामूहिक डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष उमेश चौरसिया और कोषाध्यक्ष सनी चौरसिया ने बताया कि कस्बे में चौरसिया समाज पहली बार डांडिया कार्यक्रम करा रहा है। आयोजन खेल मैदान के सामने स्थित राम रिसॉर्ट में रखा गया है। कार्यक्रम में कवाई, सालपुरा, अकलेरा, छबड़ा, हरनावदाशाहजी, मोठपुर, अर्डान्द समेत अन्य गांवों के समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।