चिड़ासन-किठाना सड़क के दोनों तरफ इन दिनों अरडू और विलायती बबूल उग आई हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। सड़क किनारे झाड़ियां फैलने से सामने से आने वाले वाहन एक-दूसरे को दिखाई नहीं देते इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से इन झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। गांव के किशनलाल, लालचंद सहित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विलायती बबूल और दूसरी झाड़ियों की तुरंत कटाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ओडीआर सड़क की मांग की है जिससे चिड़ावा-सुलताना जाने वाला मार्ग लोयल से जुड़ जाएगा और दूरी 10 किमी घट जाएगी।