पंचायती राज चुनाव के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पंचायत समिति बांदीकुई, महवा, सिकराय, दौसा, लालसोट, बसवा, मंडावर, नांगल राजावतान, लवाण एवं रामगढ़ पचवारा के लिए संबंधित उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी और संबंधित तहसीलदारों को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदारों को भी जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पंचायती राज आम चुनाव से संबंधित निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए हैं।