भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय रिजर्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जैसलमेर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) उद्यमियों के लिए संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंकर्स और जिलेभर के उद्यमियों ने सहभागिता की। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी गोविंदसिंह, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक प्रदीप कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक संतोष कुमारी सहित एसबीआई, यूको बैंक, यूनियन बैंक एवं अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद सत्र में उद्यमियों ने व्यवसाय संचालन, विस्तार, बैंक ऋण हासिल करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और कार्यशील पूंजी की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों व बैंकर्स ने उद्यमियों को केंद्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने, वित्तीय सुविधाओं के सही उपयोग और समय पर ऋण स्वीकृति को लेकर मार्गदर्शन दिया। जैसलमेर. बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य।