डीग में आयुर्वेद विभाग और जिला आयुर्वेद चिकित्सालय ने मिलकर एक स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर लगाया। यह शिविर बुधवार को स्वास्थ्य सेवा सदन, डीग में आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और डॉक्टरों से सलाह ली। शिविर में करीब 40 मरीजों की जांच की गई। इसमें खास तौर पर मधुमेह (शुगर) और रक्तचाप (बीपी) की मुफ्त जांच हुई। जांच के बाद मरीजों को डॉक्टरों ने सलाह दी और जरूरी आयुर्वेदिक दवाएं भी दी गईं। डॉक्टरों ने लोगों को नियमित जांच कराने, खान-पान का ध्यान रखने और अच्छी जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नावली बंसल मुख्य अतिथि थीं। नगर परिषद डीग के उपसभापति प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अतिथियों ने शिविर का दौरा किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। शिविर को सफल बनाने में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय डीग के डॉक्टर नितिन अग्रवाल और उनके पूरे स्टाफ ने अहम योगदान दिया। मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर सलाह दी और जरूरी दवाएं बांटीं। इस दौरान आयुर्वेद विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयुर्वेद इलाज के बारे में जानकारी और सलाह मिलती है।