डीग में पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शिकंजा 2.0' के तहत की गई। आरोपी को कामां कस्बे के देविगेट से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी आसुम (24) पुत्र जैकम है। वह पालड़ी, थाना कामां, जिला डीग का रहने वाला है। आसुम साइबर ठगी के एक पुराने मामले में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।