डीग जिले आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय कामां और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पैंघोर में ‘लोकतंत्र के सशक्तिकरण एवं मताधिकार का महत्व’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए लोकतंत्र, मताधिकार और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। ज्यादा से ज्यादा मतदान का संदेश प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया। वहीं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज और लवेश स्कूल बृजनगर में मतदाता जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। यहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्भीक मतदान की सामूहिक शपथ दिलाई गई।