दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिर गई। मलबे में फंसे छात्रों ने अपने परिचितों को फोन किया और बताया कि वे जिंदा हैं। एक युवक ने मलबे के अंदर से अपना वीडियो बनाकर रेस्क्यू की अपील भी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बनी इस बिल्डिंग में ज्यादातर स्टूडेंट्स रहते थे। तस्वीरों में देखिए हादसे के बाद के हालात… इमारत गिरी, चारों तरफ बिखरा मलबा फिर लोग बचाव के लिए दौड़े, हाथों से मलबा हटाया मलबे में जिंदा बचे लोग, 10 से ज्यादा निकाले गए जो नीचे आया सब चकनाचूर हो गया NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला हॉस्टल गिरा: दावा– बेसमेंट में खुदाई जारी थी; मलबे में दबा युवक दोस्त से फोन पर बोला- बचा लो दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 5 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…