दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। PTI के मुताबिक, युवती इसी कैफे में काम करती थी। उसने अपने दो सहकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने छह सहकर्मियों के साथ कैफे में पार्टी करने पहुंची थी। कैफे बंद होने के बाद उसे दोबारा खोला गया और सभी ने रातभर शराब पार्टी की थी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार हैं। रात 11:30 बजे बंद हुआ था कैफे PTI के मुताबिक, कैफे एक मॉल में स्थित है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो गया था। हालांकि, पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी। उसने बंद कैफे को दोबारा खोला, जिसके बाद सभी अंदर पार्टी करने लगे। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे सभी लोग वहां से बाहर निकले थे। दो सहकर्मियों पर रेप का आरोप, बाकी लोगों ने साथ दिया युवती ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। उसने वहां मौजूद अन्य साथियों पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकलने के बाद हुआ। मुंबई में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी को लोगों ने पकड़ा दूसरी तरफ, मुंबई के विक्रोली इलाके में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति ने नाप लेने के बहाने बच्ची को घर के पास बुलाया और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद वह बार-बार बच्ची का पीछा भी करता रहा। 24 नवंबर को मां ने आरोपी को इलाके में पहचान लिया। भागने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली के कैफे में स्टाफ से गैंगरेप, सहकर्मियों पर आरोप:महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार; कैफे बंद होने के बाद दोबारा खोला, रातभर पार्टी चली
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। PTI के मुताबिक, युवती इसी कैफे में काम करती थी। उसने अपने दो सहकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस के म...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...