भास्कर न्यूज़ | नागौर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की नागौर जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि अल्प वर्षा से जिले के अधिकांश इलाकों में फसलें सूख गई हैं और औसत उपज में भारी गिरावट की आशंका है। संगठन के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा फसल कटाई प्रयोग के आधार पर तय होता है, जबकि कटाई शुरू हो चुकी है; इसलिए प्रयोग तुरंत शुरू किए जाएं। जिला अध्यक्ष अर्जुनराम लामरोड़ ने कहा कि हर प्रयोग में किसानों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी, जियो टैगिंग के साथ ऑनलाइन अपलोड, तथा वीडियो-फोटोग्राफी अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। संगठन ने तहसील स्तर पर गाइडलाइन के अनुसार शिकायत निवारण समिति बनाकर अधिकतम दावों का निस्तारण वहीं करने की मांग की। जिला मंत्री रामपाल धौलिया ने कहा, “हेल्पलाइन 14447, 7065514447 और क्रॉप इंश्योरेंस ऐप की गुणवत्ता सुधरे आरटीआई पर दस दिन में सूचना मिले।