पाली जिले के देसूरी में 85 साल के वृद्ध को सांड ने उठाकर पटक दिया। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को देसूरी में गमगीन माहौल में वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। घटना को लेकर परिजनों ने रोष जताया। घटना पाली जिले के देसूरी में शुक्रवार शाम को हुई। बाली कोर्ट से सेवानिवृत्त 85 साल के चम्पालाल शर्मा पुत्र रतनलाल शर्मा घर से किसी काम के लिए पैदल निकले थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक सांड ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें देसूरी हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर किया गया। पाली बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। ऐसे में परिजन बॉडी लेकर घर चले गए। देसूरी में शनिवार को गमगीन महौल में वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन बोले- मवेशियों से राहत दिलवाए प्रशासन घटना को लेकर मृतक के दोहित चिराग शर्मा ने कहा कि मवेशियों के कारण आए दिन हादसे होते रहते है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि आमजन को राहत दिलाने के लिए मवेशियों की समस्या का समाधान करे। ताकि और कोई इनकी चपेट में आने से बच सके।