कस्बे के पास त्रिवेणी धाम समेल पर रविवार को धरणीधर सेवा समिति और कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकार के कार्यों को तेज करने पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश और कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र के अनुसार संयुक्त वार्षिक आम सभा 10 जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी संघ के मंत्री प्रदीप ने बताया कि आम सभा में 10वीं, 12वीं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सेवानिवृत्त और नवनियुक्त कर्मचारियों का भी सम्मान होगा। समिति के मंत्री रामेश्वर मालव ने बताया कि जरूरतमंद वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि हर वर्ष समिति की ओर से देय लाभांश के साथ उपहार भी दिया जाएगा। समिति सचिव छीतरलाल लाल नागर ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा और वर्षभर के काम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से लोन व्यवस्था और नई सदस्यता से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए। ये प्रस्ताव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। बैठक में राधेश्याम मालव, बालमुकुंद, महेंद्र, उमाशंकर, रामप्रसाद, जगदीश, मदनलाल, लोकेश, देवकीनंदन, अशोक, कालूलाल, रामनिवास, प्रहलाद, प्रमेंद्र राजपुरा, प्रदीप मेहता, छीतरलाल मेहता, रामकिशन, सुरेंद्र, धनराज, मुकेश ढोढरिया, हरिवल्लभ, राजाराम, शंकरलाल, हेमराज, ललित, प्रदीप, राकेश, जीतराज, विनोद, चंद्रप्रकाश, जानकीलाल, सुरेश, सतीश, ऋषिराज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।