धौलपुर के शिवनगर आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद महिलाओं व बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा व साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश शर्मा ने इसमें अहम भूमिका निभाई। मिथिलेश शर्मा ने महिलाओं को बच्चों के अच्छे विकास के लिए संतुलित पोषण की जरूरत बताई। उन्होंने गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताओं व छोटे बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नियमित जांच, टीकाकरण व आंगनबाड़ी पोषण का लाभ लेने को कहा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पूरे परिवार के स्वास्थ्य व पोषण के लिए जरूरी है। कुपोषण दूर करने व साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। कार्यक्रम में सहयोगिनी अनिता व सहायिका आशा कुमारी ने मदद की। छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर संतुलित आहार के फायदे बताए गए। कई महिलाएं, बच्चे व अभिभावक इसमें शामिल हुए। महिलाओं ने ऐसे कार्यक्रमों को स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला बताया। स्थानीय लोगों ने स्टाफ के काम की सराहना की।