धौलपुर में मुस्लिम समाज के 11 नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक समारोह हुआ। इसमें समाज के लोगों ने अलग-अलग वार्डों से चुने गए पार्षदों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्हें जीत की बधाई भी दी गई। समारोह में पार्षद हाजी अजमेरी, शकील, शाहरुख, आमिर, राजा उर्फ सद्दाम, नजमुद्दीन खान, रिहाना, इमरान कुरैशी और अनीश खान समेत अन्य नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। मोहल्ले के बुजुर्गों और युवाओं ने पार्षदों का अभिनंदन कर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजक आमिर उर्फ समीर ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और उनके हल के लिए मिलकर काम करें। समाज के लोगों ने पार्षदों से इलाके के विकास, जरूरी सुविधाओं और लोगों की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। इस मौके पर आपसी एकता, भाईचारे और समाज की तरक्की पर भी बात हुई।