धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय रेखा कोली उपसभापति बनी हैं। कोली को 46 वोट मिले। उनके सामने खड़े निर्दलीय कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। नगर परिषद के 60 वार्ड पार्षदों में से 59 वार्ड पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया। इससे पहले उपसभापति पद के लिए चार उम्मीदवारों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन की स्क्रूटनी के बाद नरेंद्र उर्फ पप्पू जाट का नामांकन निरस्त हुआ है। वहीं, भागीरथ शर्मा का पार्टी के सिंबल वाला फॉर्म निरस्त किया गया है। इसके बाद मैदान में कमलजीत, भागीरथ शर्मा और रेखा देवी मैदान में थे। इसके बाद 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। इसमें वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय पार्षद रेखा कोली ने जीत दर्ज की। कोली को 46 वोट मिले। उनके सामने खड़े निर्दलीय कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। नगर परिषद के 60 वार्ड पार्षदों में से 59 वार्ड पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया। बसेड़ी में भाजपा की मधु परमार बनी डिप्टी चेयरमैन धौलपुर जिले की बसेड़ी नगरपालिका में वार्ड 19 से बीजेपी पार्षद मधु परमार डिप्टी चेयरमैन के पद पर निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस या किसी अन्य की तरफ से नामांकन पेश नहीं करने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बसेड़ी नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के 8, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय 9 पार्षदों ने चुनाव जीता था। मधु परमार का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है। दादा ससुर बृजराज सिंह परमार राजस्थान सरकार में PWD मंत्री रहे हैं। सास विमला देवी बसेड़ी की सरपंच रह चुकी हैं। ससुर धुर्वेंद्र सिंह परमार दो बार बयाना सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। चाचा ससुर भानूप्रताप सिंह परमार बीजेपी के जिला महामंत्री और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। दूसरे चाचा ससुर लोकेंद्र सिंह परमार बीजेपी के जिला मंत्री और अन्य पदों पर रह चुके हैं।