धौलपुर जिले में गांव की सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले 3 दिनों में जिले की सभी 6 पंचायत समितियों में सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। अब ग्रामीणों को चुनाव की तारीखों का इंतजार है। चुनाव आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। जिले के 7 लाख 3 हजार 84 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। धौलपुर जिले में जिला परिषद के 29 सदस्य और पंचायत समितियों के 138 सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। वही जिले की 6 पंचायत समितियों के 224 सरपंच और 2,240 वार्ड पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। सरपंच का चुनाव पूरा होने के बाद वार्ड पंच अपने बीच से उपसरपंच चुनेंगे। सभी 6 पंचायत समितियों में मतदान के बाद प्रधानों का चुनाव भी होगा। प्रत्येक पंचायत समिति में मतदाता और पदों का विवरण इस प्रकार है: संभावित उम्मीदवार जुटे तैयारियों में लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने के इच्छुक ग्रामीणों की नजर चुनाव कार्यक्रम पर टिकी है। चुनाव आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा होते ही नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की प्रक्रिया शुरू होगी।