धौलपुर पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और महिला हेड कॉन्स्टेबल हेमा थापा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। एसपी कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा गया। समारोह में एसपी विकास सांगवान, एएसपी वैभव शर्मा, एएसपी शिकाऊ हवा सिंह और सीओ सिटी प्रदीप नेहरा सहित कई पुलिस अधिकारी, एसपी कार्यालय के स्टाफ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने दोनों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि बलविंदर सिंह और हेमा थापा पुलिस परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम किया। अब उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। एएसपी वैभव शर्मा ने दोनों के सेवाकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी से अपने दायित्व निभाए और सहकर्मियों के बीच अच्छी छवि बनाई। सीओ सिटी प्रदीप नेहरा ने दोनों को लंबी उम्र और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।