धौलपुर के सैंपऊ रोड पर पुलिस लाइन से पहले तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महाराणा प्रताप नगर निवासी दो चचेरे भाई हर्षित और हिमांशु घायल हो गए। इलाज के दौरान हर्षित की मौत हो गई। हिमांशु का प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हर्षित और हिमांशु बाइक से पुलिस लाइन एकेडमी खेलने जा रहे थे। तभी पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। राजपाल भदौरिया और विजय सिंह ने घायलों को संभाला, परिवार को बताया। उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक के परिजन राहुल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा।