धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी लज्जा गांव में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 2 साल की नैंसी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के गांव की गली से ट्रैक्टर निकल रहा था और ड्राइवर वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान बच्ची उसकी चपेट में आ गई। नैंसी अपने माता-पिता जितेंद्र धोबी की इकलौती बेटी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई दिनेश गुर्जर ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सैंपऊ उपखंड मुख्यालय के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकलौती बेटी की मौत से परिवार में मातम नैंसी की मौत की खबर से परिवार में गहरा दुख छा गया। पिता जितेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, नैंसी घर की रौनक थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ट्रैक्टर मालिक भी पहुंचा घर हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। उसने परिजनों को हिम्मत दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई। वहीं पुलिस हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।