धौलपुर जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान कम हुआ और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से उमस और तेज गर्मी झेल रहे लोगों को इस बदलाव से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है। सुबह से ही बादलों और हवाओं के कारण मौसम बदला हुआ दिखा। कई जगहों पर लोग बारिश का इंतजार करते दिखे। हालांकि, अभी बूंदाबांदी हल्की रही और जिले में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों से धौलपुर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दिन में तेज धूप और उमस के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ रहा था। ऐसे में शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिली है। मौसम के बदले मिजाज के बीच किसानों की नजर भी आसमान पर है। यदि बारिश होती है तो खेतों में खड़ी फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही।