रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला का डीडवाना-कुचामन में स्वागत और सम्मान समारोह हुआ। समाज के लोगों ने उनकी पत्नी सरोज कंवर के जयपुर उप महापौर बनने और सोडाला को डीडवाना जिला भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताई। रणजीत सिंह सोडाला को रहमान गेट से वाहनों के काफिले के साथ समाज भवन तक लाया गया। युवाओं और समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। समारोह में डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, चूरू, मकराना, परबतसर और कुचामन समेत आसपास के इलाकों से समाज के लोग शामिल हुए। तहसील युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संगठन मजबूत होता है और भाईचारा बढ़ता है। रणजीत सिंह सोडाला ने स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आगामी पंचायती राज चुनावों में एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।