दोरासर की मालियों की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ की ओर से पूर्व सरपंच अर्जुन महला का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापिका सुनीता देग ने बताया कि अर्जुन महला की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत 40 बच्चों को खेल पोशाक दी गई।